International Yoga Day 2023: योग महोत्सव पर,रावतपुरा धाम में विद्यार्थी और शिक्षक ने किये योग और साफ –सफाई…
लहार(धाम ) : श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन धाम में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं आश्रम परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 7 बजे सदाशिव गार्डन में सामूहिक योग किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान शिव की विशाल मूर्ति के प्रांगण में सर्वप्रथम साफ -सफाई कार्य किया गया।

इसके बाद योगाचार्य विवेक शर्मा के निर्देशन में सभी विभागाध्यक्षो, प्राध्यापकों, छात्रों, द्वारा सूर्य नमस्कार, बज्रासन, कपाल भारती, अनुलोम विलोम, वृक्षआसन, पदमासान, हलासन, का सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य शशि भूषण त्रिपाठी ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि योग से शरीर व मन में स्थिरता का आविर्भाव होता है, शांति और स्वास्थ्य लाभ मिलता है, शरीर ही मन और बुद्धि की सहायता से आत्मा को संसार के बंधनो से योगाभ्यास द्वारा मुक्त कर सकता है, शरीर के स्वस्थ रहने पर मन और आत्मा को संतोष मिलता है

कार्यक्रम के समापन में संस्कृत विद्यालय प्राचार्य अनिल शर्मा ने योग के इतिहास के बारे में सभी को जानकारी दी एवं बताया की आदिकाल के ऋषि मुनि तपस्या के बल पर शक्ति अर्जित करते थे, यह योग का ही परिणाम है. आज के भौतिक वादी युग में हमें प्रतिदिन योग करने की आदत डालनी चाहिए. अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

