श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई …..
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कुम्हारी परिसर में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बी.फार्मा और डी.फार्मा के सभी छात्रों ने प्रदर्शनी में सक्रिय रूप से भाग लिया साथ ही अपने पौधों को दिलचस्प पोस्टर के साथ चित्रित भी किया। औषधीय पादप प्रदर्शनी का विषय छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च औषधीय मूल्यों वाले औषधीय पौधों पर आधारित था।

कार्यक्रम का संचालन डॉ अलंकार श्रीवास्तव। प्राचार्य श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी की अध्यक्षता में किया गया। डॉ प्रीति गुरनानी निदेशक कुमारी कैंपस ने छात्रों को अधिक मूल्यवर्धन आधारित ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का सक्रिय रूप से फैकल्टी नीलिमा जनार्दन, डॉ निकिता वर्मा, नित्यपाल सिंह और प्रीति चंद्राकर ने संचालित किया ।

वाइस चेयरमैन डॉ. जे. के. उपाध्याय ने छात्रों को ऐसी और गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया और टीम एसआरआईपी को उनकी इस पहल के लिए बधाई दी। प्रदर्शनी का उद्देश्य औषधीय पौधों के उपयोग और महत्व के बारे में छात्रों को जागरूक करना है। प्रदर्शनी के दौरान, सभी छात्रों को कुछ अलग दुर्लभ किस्मों की औषधीय पौधों की कई किस्में भी उपलब्ध कराई गई ।
