राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने किया श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में एजुकेशनल विजिट……
धाम। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहना जनपद जालौन के छात्रों को श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के कैंपस में विजिट कराई गई। 10 फरवरी को हुई विजिट में राजकीय विद्यालय के 45 छात्रों और 3 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। एजुकेशनल विजिट में छात्रों ने कैंपस के कई विभागों का भ्रमण किया।

इस एजुकेशनल विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एजुकेशन विषय के बारे में बताना और साथ ही उनके पास भविष्य में क्या विकल्प हो सकते हैं इसकी जानकारी भी देना था।
Read More :- बी.एड के छात्रों ने पूरी की अपनी फाइनल सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाऐं……
विजिट के दौरान राजकीय विद्यालय के छात्रों के द्वारा कम्प्यूटर लैब, मनोविज्ञान लैब तथा साइंस लैब में कई प्रयोग किए गए और साथ ही कम्प्यूटर और मनोविज्ञान से जुड़े कई नयी जानकारी भी छात्रों ने प्रयोग के माध्यम से प्राप्त की।

विजिट में आये छात्रों को संस्था में संचालित कोर्सेज बी.एड, एम.एड, डी.एड और आई.टी.आई जैसे विषयों की जानकारी भी छात्रों को दी गयी। राजकीय विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने एजुकेशनल विजिट पर प्रसन्नता व्यक्त की और धन्यवाद प्रेषित किया। बता दें की विजिट आयोजन प्राचार्य शशिभूषण त्रिपाठी, मनीष व्यास और आशीष दिवाकर के द्वारा किया।
Read More :- SRI : विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण हेतु छात्र-शिक्षक संवाद…
