April 19, 2026

प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के छात्र…

0
match

 

परम पूज्य श्री महाराज जी के आशीर्वाद एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के.उपाध्याय के मार्गदर्शन में श्री रावतपुरा सरकार शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (B.P.Ed.) नया रायपुर के छात्र नितिन, दिलीप, अंकित दलाल, कुंजन एवं कुनाल का चयन 36वें पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालीन फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ। इस प्रतियोगिता में चयनित छात्र प. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता झारखण्ड की राजधानी रांची में 11 नवंबर से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

छात्रों की इस उपलब्धि पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के.उपाध्याय बधाई दी साथ ही  निदेशक ऐ.के.श्रीवास्तव, और बीपीएड की प्राचार्या डॉ. ख्याती शर्मा, एवं सहायक प्राध्यापक प्रमेश खरे, सुशील कुमार राय, सुरेंद्र राजपूत एवं समस्त कैंपस स्टाफ द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया एवं छात्रों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *