April 21, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय का भ्रमण किया झांसी महापौर ने, सुविधाओं को सराहा,संस्था के निदेशक ने भेंट किया स्मृति चिन्ह…की स्मार्ट क्लास की तारीफ…

0
WhatsApp Image 2022-08-28 at 9.12.15 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आज श्री राम तीर्थ सिंघल,महापौर झांसी (यूपी) को संस्था के निदेशक श्री अतुल कुमार तिवारी ने विश्वविद्यालय भ्रमण कराया। विश्वविद्यालय के सभी विभागों और सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय की तारीफ करते हुए कहा कि परम् पूज्य महाराज श्री के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय सभी सुविधाओं से लैस है जिसका लाभ भविष्य में छात्रों को निश्चित ही मिलेगा।उन्होंने छात्रों लिए बनाए गए स्मार्ट क्लास,आधुनिक प्रयोगशाला और सुसज्जित पुस्तकालय की सराहना की। साथ ही उन्होंने गोविंद मंडपम, कल्याण मंडपम और साई प्रेक्षा गृह देखा श्री राम तीर्थ सिंघल जी ने परम् पूज्य श्री महाराज श्री द्वारा किये गए वृक्षारोपण की बात करते हुए विश्ववविद्यालय के पर्यावरण की प्रशंसा की और परिसर में लगे आम,अमरूद जैसे कई फलों को सेहतमंद बताया ।झांसी के महापौर श्री राम तीर्थ सिंघल जी के विश्वविद्यालय आने के अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के निदेशक ने उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ कर शॉल और श्रीफल भेंट किया।


Read More:-SRU : 6वें लेक्चर सीरीज़ में छात्रों ने जाना उपभोक्ता व्यवहार पर सोशल मीडिया का प्रभाव”…

श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय और विश्वविद्यालय के प्रो चान्सलर श्री हर्ष गौतम ने महापौर श्री राम तीर्थ सिंघल जी के विश्वविद्यालय भ्रमण पर खुशी व्यक्त की।


 

Read More:- CGPSC : सितम्बर में होगा 509 उम्मीदवारों का इंटरव्यू, देखे नोटिफिकेशन…

srigo


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *