छत्तीसगढ़ : एमबीबीएस के 15 छात्र हुए कोरोना संक्रमित, पूर्व सीएम डॉ. रमन एक बार फिर संक्रमित…
देश में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली व केरल जैसे राज्यों में यह चिंता का विषय बना हुआ है। अब छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों चिंता बढ़ा दी है। यहां के जगदलपुर में एक साथ 15 मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
Read More:-भारतीय सेना लेकर आई हैं कई पदों पर भर्तियां, लिखित परीक्षा और एक शारीरिक परीक्षण के आधार पर होगा चयन…
दरअसल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के 15 छात्रों में एक साथ कोरोना की पुष्टि हुई है। एक साथ इतनी बढ़ी संख्या में छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉलेज प्रशासन की चिंताए बड़ गई हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र किस-किसके संपर्क में आए और उनमें यह संक्रमण कहां से आया।
बता दें की अभी तक प्रदेश की राजधानी रायपुर और दुर्ग में ही कोरोना संक्रमण ज्यादा था, लेकिन अब यह अन्य जिलों में भी तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यहां पिछले पांच दिनों से दैनिक संक्रमण दर चार प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार 500 से ज्यादा मरीज सामने आ रही हैं।
Read More:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है…
राज्य के पूर्व सीएम डॉ. रमन एक बार फिर संक्रमित-
राज्य के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर के माध्यम से खुद उन्होंने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। डॉ. रमन ने कहा, अगले कुछ दिन वे होम आइसोलेश में ही रहेंगे। रमन सिंह दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के छात्रों का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत…


