हरेली त्यौहार की खास तैयारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने हरेली त्योहार के लिए आयोजित किया गेड़ी दौड़, भौंरा, फुगड़ी प्रतियोगिताएं…
हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला त्यौहार हैं। प्रदेश के पहले त्यौहार हरेली को खास बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस बार काफी जोरो-शोरों से तैयारियां की गई हैं। स्थानीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन सरकार कर रही है। सरकार का दावा है कि लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन हो रहे हैं। बता दें कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी इसी उद्देश्य की पूर्ति का एक हिस्सा ताकि लोग छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों के अवसर पर अपनी बढ़-चढ़कर भागीदार सुनिश्चित कर सकें।
Read More:-SRI : चित्रकूट के प्राचार्य डॉ. रविकांत गुप्ता के रिसर्च को मिला पेटेंट…
जनसंपर्क विभाग ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गौठानों में हरेली तिहार के दिन 28 जुलाई को ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों के मध्य गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, रस्साकशी, भौंरा, नारियल फेंक आदि की प्रतियोगिताएं तथा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजन आदि की भी स्पर्धाएं होंगी।
वहीं गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डॉ. अय्याज तम्बोली ने सभी कलेक्टरों, संभागायुक्तों को पत्र लिखकर गौठानों में पारंपरिक कार्यक्रम के साथ ही गौठान प्रबंधन समिति, स्व-सहायता समूह, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से हरेली तिहार के दिन गौठानों में कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा के संबंध में चर्चा करने की बात कही है। हरेली तिहार के दिन गौठानों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण के लिए विशेष कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा।
Read More:-मानसून: अपनी त्वचा का ऐसे रखें ख्याल, बेसन, दूध और हल्दी का अधिकतर करें इस्तेमाल,बना रहेगा ग्लो…
गौठानों में पशुओं को नियमित रूप से भेजने, खुले में चराई पर रोक लगाने तथा पशु रोका-छेका अभियान में सभी ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। हरेली तिहार के दिन किसानों को भी गौठानों में विशेष रूप आमंत्रित कर खेती-किसानी के संबंध में उन्हें समसमायिक सलाह देने के साथ ही उन्हें वर्मी कम्पोस्ट का खेती में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Read More:-कोरोना संक्रमण: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे के दौरान मिले 700 नए पॉजिटिव ,7 की मौत…


