June 4, 2026

International Yoga Day : श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चित्रकूट में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम…

0
WhatsApp Image 2022-06-21 at 3.37.41 PM (1)

चित्रकूट।। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चित्रकूट में 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्रकूट के उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में नवीन आयाम स्थापित करने वाले श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चित्रकूट में महाराज जी की प्रेरणा से तथा संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय एवं मुख्य प्रभारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, डायरेक्टर डॉ. सीमा करचूली एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ ।

join whatsapp


 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थी सहित शिक्षकों ने भी लिया बढ़चढ़ कर भाग…

 


 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने मनाया “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” विद्यार्थियों के साथ विवि परिवार योग करते नज़र आये…

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 मदन गोपाल दास जी महाराज जी कामदगिरि प्रथम मुखारविंद के महंत है तथा विशिष्ट अतिथि राम नारायण त्रिपाठी गायत्री शक्तिपीठ के प्रचारक रहे। इनके द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज जी के द्वारा योग के विषय में जानकारी प्रदान करने से हुआ । महंत जी ने बताया कि योग आंतरिक शुद्धि का रास्ता है । तथा प्रचारक डॉ. राम नारायण त्रिपाठी के द्वारा विभिन्न योग कला तथा योग प्रादुर्भाव ऋषियों के बारे में वर्णन किया गया ।


 

Read More:-कर्मचारी राज्य बीमा निगम देश के विभिन्न हिस्सों में 100 बेड वाले 23 नए अस्पतालों की करेगा स्थापना, केंद्रीय श्रम मंत्री लिया निर्णय…


 

Read More:-छत्तीसगढ़ :अंबेडकर अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, 300 से ज्यादा नर्सों की होगी भर्तियां, राज्य सरकार ने दी मिली मंजूरी…

विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा सूर्य नमस्कार के माध्यम से लाभ प्राप्त किया गया । वहीं कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. सीमा करचूली द्वारा योग को औषधि बताया गया तथा उपचारों के लिए उपयोगी बताया गया । इस कार्यक्रम में डॉ. रवि कांत गुप्ता फार्मेसी प्राचार्य को उनके पुस्तक विमोचन के लिए बधाई तथा सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट के प्राचार्य एवं सभी सदस्यों को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” के लिए शुभकामनाएँ दी…


 

Read More:-वैज्ञानिकों को मिला प्राचीन ‘बीयर डॉग’: अपने समय का बेहद भयावह, खतरनाक शिकारी और 320KG वजन…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *