श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थी सहित शिक्षकों ने भी लिया बढ़चढ़ कर भाग…
कुम्हारी।। श्री रावतपुरा सरकार संस्था के अध्यक्ष श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी के आशीर्वाद, उपाध्यक्ष डॉक्टर जे. के. उपाध्याय, निदेशक चंद्रकांत महोबिया एवं प्रधानाचार्या आरती मिश्रा के मार्गदर्शन में श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में 21 जून को शाला परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें विद्यार्थी के साथ शिक्षकों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय ने मनाया “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” विद्यार्थियों के साथ विवि परिवार योग करते नज़र आये…

Read More:-कर्मचारी राज्य बीमा निगम देश के विभिन्न हिस्सों में 100 बेड वाले 23 नए अस्पतालों की करेगा स्थापना, केंद्रीय श्रम मंत्री लिया निर्णय…
आज की योग सभा ॐ के उच्चारण से प्रारंभ की गई एवं साथ ही सूर्यनमस्कार, प्राणायाम, भुजंगासन, चक्रासन, गौमुखआसन, वज्रासन इत्यादि आसनों का प्रस्तुतिकरण विद्यार्थियों एवं योगाचार्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर योग सभा में उपस्थित योगाचार्यों ने योग के महत्व को समझाया साथ ही प्रतिदिन योग करने हेतु उपस्थितजनों से संकल्प दिलाया एवं सभा का समापन अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस मानते हुए विद्यार्थियों द्वारा संगीत प्रस्तुतिकरण करके की गई।



Read More:-छत्तीसगढ़ :अंबेडकर अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, 300 से ज्यादा नर्सों की होगी भर्तियां, राज्य सरकार ने दी मिली मंजूरी…
कुम्हारी कैंपस निर्देशक चंद्रकांत महोबिया एवं स्कूल की प्रधानाचार्या आरती मिश्रा ने योग एवं संगीत सभा के आयोजनों की सराहना करते हुए बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने निदेशक चंद्रकांत महोबिया, प्रिंसिपल अराती मिश्रा और सभी शिक्षकों की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस के इस आयोजन के लिए शुभकानाएँ दी…


Read More:-वैज्ञानिकों को मिला प्राचीन ‘बीयर डॉग’: अपने समय का बेहद भयावह, खतरनाक शिकारी और 320KG वजन…



