April 19, 2026

भारतीय सेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए करे आवेदन…

0
1049468-army

भारतीय सेना के पश्चिमी कमांड के तहत जालंधर कैंट में ग्रुप सी के 65 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस वैकेंसी के तहत नाई, कुक व चौकीदार समेत विभिन्न सिविलियन पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑफलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को जारी किए गए विज्ञापन से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा और नीचे दिए गए निर्धारित पते पर भेजना होगा.

join whatsapp

वैकेंसी डिटेल

  1. नाई – 2 पद
  2. कुक – 4 पद
  3. चौकीदार – 11 पद
  4. स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट – 1 पद
  5. ट्रेड्समैन – 8 पद
  6. धोबी – 12 पद
  7. सफाईवाला – 27 पद

अभ्यर्थी ध्यान दे कि विज्ञापन डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है. अभ्यर्थी उस लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून 2022 है.

Indian Army Recruitment 2022 Notification

शैक्षिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं पास की हो. साथ ही उसके पास संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी हो. अधिक शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिए गए विज्ञापन को देखें.


Read More :- Health : बॉडी और माइंड को फिट बनाये ये चार फूड्स, जानिए इसके फायदे…


अधिकतम आयु सीमा व चयन प्रक्रिया

जालंधर कैंट में सिविलियन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में किया जाएगा.

पता – कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल जालंधर कैंट, पिन नं- 144055


Read More :- bollywood : क्रिकेट के बाद कैमरे के सामने आपना जौहर दिखाएँगे  शिखर धवन, ‘गब्बर’ की होगी बॉलीवुड एंट्री…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *