April 22, 2026

SRS : चित्रकूट आईटीआई में निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम, छात्रों को मिल रही कैरियर काउंसलिंग क्लासेस…

0
WhatsApp Image 2022-05-13 at 9.44.18 AM

चित्रकूट ।। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीटूट चित्रकूट में महाराज जी के आशीर्वाद और संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के.उपाध्याय डायरेक्टर डॉ. एस. के. पांडे और सीएओ राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत कई दिनों से स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत स्कूली छात्रों का बीस दिवसीय निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम इस साल भी आयोजित किया जा रहा हैं। इसी क्रम में शासकीय कामता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्रकूट की व्यवसायिक शिक्षा के छात्र-छात्राएं श्री रावतपुरा सरकार आईटीआई चित्रकूट से निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को जहां एक और इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर से संबंधित लघु प्रशिक्षण जैसे मोटर जनरेटर का रखरखाव रिवाइंडिंग इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन वर्क सोलर सिस्टम की बेसिक जानकारी दी जा रही है साथ ही छात्रों के भविष्य के संबंध में कैरियर काउंसलिंग क्लासेस की विशेष व्यवस्था की गई है।

join whatsapp


 

Read More:-जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज ने मनाया “अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस”…


 

Read More:-अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस : श्री रविशंकर जी महाराज ने किया नर्सों को सम्मानित, कहा नर्सो का भाव है सेवा भाव…

संस्थान के फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ.रवि कांत गुप्ता ने प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने के लिए डिजिटली क्लास ली जा रही है। संस्थान में उपलब्ध सुविधाएं कोर्स स्टाफ फीस और भविष्य के स्कोप के संबंध में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन से छात्रों की कैरियर काउंसलिंग की जा रही है।


 

Read More:-Recipe : ट्राई करे साबूदाने की इडली, आएगा कुछ नया स्वाद…

संस्थान के आईटीआई के प्राचार्य दीपक तिवारी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण निश्चित रूप से छात्रों के भविष्य की रुचि अनुसार सही दिशा निर्धारण के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। छात्रों का ऐसे प्रशिक्षण में रुचि लेना उनकी कौशल कला को निखारने में अत्यंत मददगार है। इस प्रशिक्षण के अंत में छात्रों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। श्री रावतपुरा संस्थान चित्रकूट एक ऐसा माध्यम बन गया है कि अब चित्रकूट और उसके आसपास के लोगों को शिक्षार्थ अन्यत्र जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सस्ती अच्छी और रुचि अनुसार विभिन्न प्रकार के कोर्सेज एक ही कैंपस में उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण के अंत में छात्र छात्राओं को कैंपस विजिट के अंतर्गत कल्पना चावला प्रशासनिक भवन,भीमराव अंबेडकर भवन, संस्कृत विद्यालय ,श्रीअरबिंदो भवन,फार्मेसी विभाग, शिक्षा विभाग और आईटीआई के अलावा मंदिर गौशाला और उद्यानों का भ्रमण करवाया गया।


 

Read More:-Fashion: लाखों के है ये कटे-फटे जूतें, क्यूँ है आखिर चर्चा में…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को छात्रों को दे रहे इस निशुल्क प्रशिक्षण के लिए सराहना की साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी…


 

Read More:-बिजली संकट : कोल इंडिया शुरू करेगी 20 बंद खदाने, छग से 4 शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *