June 4, 2026

अध्ययन : चाँद पर पानी का स्त्रोत, जानिए क्या है नये शोध में…

0
3a27feb25b10fcc3282fab918d391635

चांद पर पत्थरों के नीचे बर्फ के रूप में पानी मौजूद है। चांद पर पानी कहां से आया इसे लेकर अलग-अलग मत हैं। लेकिन अब एक स्टडी में कहा गया है कि चांद पर पानी पृथ्वी से ही पहुंचा है। इस स्टडी में कहा गया है कि हो सकता है कि अरबों सालों से चंद्रमा पृथ्वी के वायुमंडल से ही पानी अपने क्रेटरों में बर्फ के रूप में जमा कर रहा है। join whatsapp

यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का फेयरबैंक्स ने अपने शोध में कहा है कि पानी बनाने वाले आयन को चंद्रमा खींचता है क्योंकि ये पृथ्वी के मैग्नेटोस्फीयर के हिस्से से होकर गुजरता है। चंद्रमा पर पानी को लेकर एक और थ्योरी के रूप में ये शोध जुड़ गया है। इससे पहले एस्ट्रोयड की टक्कर और सूर्य के द्वारा ऑक्सीजन और हाइड्रोजन आयनों के उत्सर्जन से भी पानी बनने की थ्योरी दी गई है।


Read More :- सीएम भूपेश बघेल का ऐलान: 10वीं-12वीं के टॉपर्स को हेलिकॉप्टर राइड कराएगी सरकार…



Read More :- IPL 2022 : हैदराबाद के इन खिलाड़ियों पर होगी दिल्ली के सामने जीत दिलाने की जिम्मेदारी…


 टीम ने अनुमान लगाया है कि चंद्रमा पर 840 क्यूबिक मील सतह पर पानी है जो पृथ्वी के वायुमंडल से निकल कर वहां पहुंचा है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि ये पानी अमेरिका की हूरोन झील जो दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी है उसे भरने के लिए पर्याप्त है। चांद पर बर्फ के रूप में है पानी चांद पर पत्थरों के नीचे बर्फ के नीचे पानी दबा हुआ है। पत्थरों के नीचे होने और चांद की मैग्नेटिक फील्ड के कारण सूर्य की किरणों से ये बचे रहे हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में जब इंसान चांद पर कॉलोनी बनाएंगे तो ये बर्फ ही उनके लिए पानी का स्रोत रहेगा। चांद के ध्रुवीय इलाकों पर क्रेटर में बर्फ का पता कई सैटेलाइट ने लगाया है, जहां का तापमान माइनस 214 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि सौर हवाएं यहां तक पहुंचती हैं, जो इसे अणु स्तर पर तोड़ सकती हैं। इसीलिए वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि करोड़ों साल से ये बर्फ कैसे बची हुई है।


Read More :- सरकारी नौकरी : 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका, आवेदन की आखिरी तिथि आज…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *