June 4, 2026

वैज्ञानिक कर रहे  मंगल ग्रह पर भी इंसानों को बसाने की तैयारी, बन चुके है स्पेशल ईंटें…

0
1449177-1

अभी तक आपने चांद पर जमीन खरीदने और मानव बस्ती बसाने की योजनाओं के बारे में सुना होगा और इस काम के लगे कई प्रोजेक्ट की खबरों के बारे में भी पढ़ा होगा। लेकिन अब खगोल वैज्ञानिक चंद्रमा के बाद मंगल ग्रह पर भी इंसान को बसाने की तैयारी कर रहे हैं और घर बनाने के लिए स्पेशल ईंटें बना ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  और भारतीय विज्ञान संस्थान  बेंगलुरु के खगोल वैज्ञानिकों ने इन खास तरह की ईंटों का निर्माण करने में सफलता हासिल की है।

join whatsapp

IISC के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर आलोक कुमार के नेतृत्व में दोनों संगठनों के वैज्ञानिकों ने मिलकर इन विशेष ईंटों को तैयार किया है। हाल ही में  इन वैज्ञानिकों ने इस तकनीक का प्रदर्शन किया है। आलोक कुमार ने बताया कि इन ईंटों को बनाने में उन्होंने MSS बैक्टीरिया के पनपने से होने वाली बायो सीमेंटेशन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया है। इसमें ईंटें स्वयं जीवाणुओं की सहायता से जैविक प्रक्रिया द्वारा आकार लेती हैं। इसमें मानवीय हस्तक्षेप बहुत कम होता है।

Read More :- भारत ने उठाया बड़ा कदम ,शुरू किया रूस को एक्सपोर्ट, देंखे क्या-क्या शामिल…

मंगल ग्रह पर घर बनाने के लिए ईंट बनाने वाली टीम में रश्मि दीक्षित, नितिन गुप्ता और कौशिक विश्वनाथन शामिल थे, वहीं अर्जुन डे इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से हैं। फरवरी 2018 में इन सभी ने मिलकर चंद्रमा की मिट्टी का उपयोग करके एक ही तरह से ईंटें बनाईं थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह की मिट्टी में चंद्रमा से ज्यादा जहरीले तत्व हैं। मंगल की मिट्टी में लौह तत्व की मात्रा आवश्यकता से अधिक होती है। इसके अलावा कई अन्य रासायनिक तत्व भी शामिल हैं। ऐसे में मंगल ग्रह की मिट्टी में बैक्टीरिया के लिए जिंदा रखना एक बड़ी चुनौती साबित हुई।

Read More :- Bollywood : ‘कन्या भ्रूण हत्या’ पर बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *