June 14, 2026

AMU : मुस्लिम छात्र ने किया हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश…

0
amu

अलीगढ़ | महाराष्‍ट्र से यूपी तक चल रहे लाउडस्‍पीकर विवाद के बीच अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुस्लिम छात्र ने बाब ए सैयद गेट के बाहर हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का पाठ कर साम्प्रदायिक सदभाव बनाए रखने का संदेश दिया। एएमयू के मुस्लिम छात्र ने कैंपस के बाहर हनुमान चालीसा और  गायत्री मंत्र का पाठ किया। हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढ़कर उन्होंने आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया। इस दौरान बीए के छात्र फरीद मिर्जा ने कहा कि अगर हिंदू समाज के लोगों को लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजानी है तो जरूर बजाएं लेकिन मस्जिद में होने वाली अजान का भी विरोध न करें। दोनों धर्म के लोग आपसी प्रेम और सद्भाव से रहे और एक दूसरे के धर्म को बराबर सम्मान दें।

join whatsapp

फरीद मिर्जा ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करके वह संदेश देना चाहते हैं जिससे कि धार्मिक एकता की खूबसूरती बदनाम न हों। साथ ही हिंदू समाज के लोग यदि लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं तो जरूर करें। इससे मुस्लिम समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन ऐसा करने के दौरान मुस्लिमों के धार्मिक स्थलों को निशाना न बनाएं ताकि किसी तरह का धार्मिक विवाद उत्पन्न न हो। छात्र ने यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टियां लाभ लेने के लिए आपसी प्रेम सदभाव को बिगाड़ रही है। इसी के चलते लाउडस्पीकर विवाद खड़ा किया गया है। कहा कि में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र और अन्य किसी वेद पुराण के स्लोगन से कोई आपत्ति नहीं है।

Read More :- बच्चों को मिलेगी खेल-खेल में शिक्षा, छह हजार से ज्यादा स्कूलों में खोली जाएगी बालवाड़ी…

Read More :- UGC: उच्च शिक्षा नियामक यूजीसी की तरफ से डुअल डिग्री और ट्विन डिग्री कार्यक्रमों को किया गया मान्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *