April 19, 2026

ICAI: अब होगी विदेशी भाषाओं की भी पढ़ाई, भाषा कौशल से तकनीकी विकास- आईसीएआई अध्यक्ष…

0
132eef_e374dea1b2394203b6791bcc50dc7388_mv2


Read More:-बैंक भर्ती : इंडिया एग्जिम बैंक ने 30 अधिकारी पदों पर निकाली भर्तियां , देंखे आवेदन की अंतिम तिथि…

भाषा कार्यक्रम में रूचि रखने वाले छात्रों एवं कोई भी सीए सदस्य के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI संस्थान) में सीए की पढ़ाई के साथ-साथ विदेशी भाषाओं की पढ़ाई भी कर सकते हैं। बता दें आईसीएआई संस्थान ने संबंधित दूतावासों के संस्थानों की मदद से इन विदेशी भाषा कोर्स को ऑनलाइन शुरू किया गया है।

join whatsapp


Read More:-जल है तो कल है : SRIN मंडला में हुआ जल संरक्षण कार्यक्रम, शासन-प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ ने ग्रामीणों को सुझाये उपाय…

कोई भी छात्र या सीए सदस्य अपने भाषा कौशल को विकसित करने के लिए तीन-तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स कर सकता है। संस्थान का मानना है कि विदेशी भाषा का ज्ञान होने से सीए विदेशी ग्राहकों को भी बेहतर सर्विसेज दे सकेंगे।बता दें की यह कोर्स छात्रों व सदस्यों के लिए अनिवार्य नहीं हैं। आईसीएआई संस्थान स्पेनिश, जर्मन, जापानी, बिजनेस अंग्रेजी, और फ्रेंच के ऑनलाइन कोर्स करा रहा है।

अभी इन्हें शुरुआती स्तर पर शुरू किया गया है, जिनका अब धीरे-धीरे अच्छी तरह विस्तार किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर दूसरी विदेशी भाषा सीखने की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आईसीएआई ने कमेटी फॉर डेवलपमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड सर्विस ने ऑनलाइन विदेशी भाषा कोर्सेज को शुरू किया है। इन्हें भारत में विदेशी दूतावासों के संबंधित भाषा और सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से चालू किया गया है।

Read More:-जल है तो कल है : SRIN मंडला में हुआ जल संरक्षण कार्यक्रम, शासन-प्रशासन और नर्सिंग स्टाफ ने ग्रामीणों को सुझाये उपाय…

संस्थान का कहना है कि वैश्विक बाजारों के अनुकूल होने के लिए छात्रों व सदस्यों की विदेशी भाषा में विशेषज्ञता जरूरी है। भाषा कौशल प्राप्त करके सीए सदस्य और छात्र तकनीकी विशेषज्ञता भी हासिल कर सकते हैं। भाषाओं की समझ होने से छात्र विदेशी ग्राहकों की बेहतर सेवा करने में मदद कर सकते हैं।

वहीं आईसीएआई अध्यक्ष सीए डॉ. देबाशीष मित्रा के मुताबिक, भाषा कौशल प्राप्त करके सीए सदस्य और छात्र तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। साथ ही, विदेशी ग्राहकों की बेहतर सेवा करने में सहायता कर सकते हैं। साथ ही कमेटी के अध्यक्ष धीरज कुमार खंडेलवाल ने कहा कि ये भाषा कार्यक्रम अन्य देशों के सदस्यों और छात्रों के लिए प्रवेश द्वार हैं।

Read More:-आरोहण-2022 : श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ खेल प्रतियोगिता का समापन , मुख्य अतिथियों ने किया विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी से सम्मानित…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *