Bank Holiday : 14 अप्रैल से पहले निपटा ले बैंक के काम, त्योहारों के चलते रहेंगी छुट्टियाँ…
अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जिसके लिए आपका ब्रांच में जाना जरूरी है तो सोमवार, मंगलवार और बुधवार को ही इसे कर लें। वजह है कि गुरुवार से लगातार 4 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इन 4 में से एक दिन की छुट्टी तो रविवार के अवकाश के कारण है, जो पूरे देश में रहता है। बाकी 3 दिन की छुट्टी त्योहारों के चलते हो सकती है।
दरअसल 14 अप्रैल, गुरुवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/वैसाखी/तमिल न्यू ईयर डे/चेराओबा/बीजू फेस्टिवल/बोहाग बिहू मनाया जाएगा। इसके चलते शिलॉन्ग व शिमला को छोड़कर देश के हर हिस्से में बैंक बंद रहेंगे। 15 अप्रैल, शुक्रवार को गुड फ्राइडे/बंगाली न्यू ईयर डे (नबाबर्षा)/हिमाचल डे/विशू/बोहाग बिहू है। इस मौके पर जयपुर, जम्मू, श्रीनगर को छोड़कर देश के बाकी सभी हिस्सों में बैंक बंद हैं। 16 अप्रैल, शनिवार को बोहाग बिहू है, इसलिए गुवाहाटी में बैंक बंद हैं। वहीं 17 अप्रैल को बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा।
Read More :- भारतीय रेलवे : 13 से 19 अप्रैल तक नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, देखें कैंसिल ट्रेनों की सूची…


