April 30, 2026

योग अपनाएं, रोग भगाएं: SRU में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया गया संदेश…

0
c7191a4a-73f5-4c85-b96a-70d794723349

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर में योग विभाग (कला संकाय) तथा शारीरिक शिक्षा विभाग (शिक्षा संकाय) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव, खेल शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डॉ. सुमित तिवारी एवं योग विभाग से सहायक प्राध्यापक डॉ. राधिका चंद्राकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. अभिषेक श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए पुरुषार्थ चतुष्टय के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित दिनचर्या एवं मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राधिका चंद्राकर द्वारा विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं स्वास्थ्यवर्धन के लिए आवश्यक योगाभ्यास, सात्विक आहार और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व को समझाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *