ई-मेल के जरिये पीएम मोदी को मिली धमकी, NIA कर रही जांच…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है. ईमेल की जांच NIA को दे दी गई है. खुफिया सूत्रों के हवाले से प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को धमकी भरा ई-मेल मिला है. ईमेल करने वाले ने कहा है कि वो आत्महत्या कर रहा है, जिससे इस साजिश का पर्दाफाश ना हो सके. प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए तैयार हैं. इनके पास 20 स्लीपर सेल मौजूद हैं. कुल 20 किलो RDX है.

Read More :- नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगी हुई सिलेंडर,ग्राहकों को लगा झटका…
मेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है. मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के कई आतंकियों से संबंध हैं. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है. जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है. ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मुंबई ब्रांच को आया है.

Read More :- भारत को मिल सकती है TB की प्रभावी वैक्सीन, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च कर रही ट्रायल…
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिय गया है. ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है.

For Registration click on the link : Click Here

