April 19, 2026

भारत को मिल सकती है TB की प्रभावी वैक्‍सीन, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च कर रही ट्रायल…

0
WhatsApp-Image-2022-04-01-at-11.28.56-AM


For Registration click on the link:-  https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A

खतरनाक इस जानलेवा बीमारी ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) का मौजूदा इलाज अभी काफी लंबा होता है। ऐसे में अब भारत के वैज्ञानिकों ने टीबी के खिलाफ प्रभावी वैक्‍सीन विकसित करने का दावा किया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की तरफ से देश में टीबी की दो वैक्‍सीन का ट्रायल भी चल रहा है। बता दें की यह ट्रायल 6 राज्‍यों में हो रहा है। माना जा रहा है कि अगर सब सही रहा तो भारत को 2024 तक टीबी की प्रभावी वैक्‍सीन प्राप्त हो सकती है।

join whatsapp


Read More:-आईपीएल धमाकेदार मुकाबला: इस सीजन में पहली बार कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स होंगे आमने-सामने…

खबर के मुताबिक पुणे स्थित नेशनल एड्स रिसर्च इंस्‍टीट्यूट (NARI) के साइंटिस्‍ट ई डॉक्‍टर सुचित कांबले ने कहा है, ‘हमें पूरा विश्‍वास है कि भारत को एक अच्‍छी वैक्‍सीन जरूरी मिलेगी और इसके बाद भारत में टीबी के फैलने के मामलों को रोकने में मदद मिल सकेगी।


Read More:-प्रदेश :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुदृढ़ प्रशासन के लिए 4 नए अनुविभाग, 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ…

सुचना दी गई है कि आईसीएमआर देश के 6 राज्‍यों के 18 स्‍थानों पर फेज 3 डबल ब्‍लाइंड प्‍लासीबो कंट्रोल ट्रायल कर रहा है। महाराष्‍ट्र में भी इसे 2 जगहों पर किया जा रहा है। जिन छह राज्‍यों में इन ट्रायल को किया जा रहा है, उनमें महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, दिल्‍ली, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्‍य शामिल हैं।

बता दें की आईसीएमआर जिन दो टीबी वैक्‍सीन का ट्रायल कर रहा है उनके नाम वीपीएम1002 और इम्‍यूवैक हैं। डॉ. कांबले का कहना है कि हमारी साइट पर आखिरी एनरोलमेंट 2024 में होगा। जब हम सभी चीजें पूरी कर लेंगे तब हम मरीजों का डाटा जारी करेंगे। उसके बाद विश्‍लेषण होगा और हमें इसका अंतिम रिजल्‍ट मिल जाएगा। उन्‍होंने यह भी बताया है कि इस ट्रायल में हिस्‍सा लेने वाले लोगों में 6 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *