Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री करेंगे आज छात्रों- शिक्षकों और अध्यापको से परीक्षा पे चर्चा…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे । बता दें की परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण टाउन हॉल संवादात्मक प्रारूप में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कोरोना के बाद स्कूल खुलने और ऑफलाइन मोड में परीक्षाओं के मध्य इस बार की परीक्षा पे चर्चा बेहद महत्वपूर्ण है । प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा का उत्साह अभूतपूर्व रहा है।
Read More:-IPL: क्रिकेटर आकाशदीप की कहानी,KKR के खिलाफ 3 विकेट लेकर मैच के हीरो बने आकाशदीप…
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा-
पीएम ने कहा, इस साल परीक्षा पे चर्चा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह अभूतपूर्व है। लाखों बच्चों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा किए हैं। मैं उन सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इसमें अपना योगदान दिया है। एक अप्रैल को इस कार्यक्रम में आप सभी का इंतजार रहेगा। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने पिछले परीक्षा पे चर्चा के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है।
Read More:-क्यों लग रही इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग, जाने क्यों कर रहा DRDO इन्वेस्टिगेशन…
15.7 लाख प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन-
परीक्षा पे चर्चा के दौरान बच्चे, उनके अभिभावक और अध्यापक अपनी सारी की सारी शंकाओं से जुड़े सवाल पीएम मोदी से कर सकेंगे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन, आकाशवाणी के चैनलों, टीवी चैनलों, यूट्यूब के विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होगा। सवाल पूछने वालों का चयन विभिन्न मुद्दों पर आधारित ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। 15.7 लाख प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीयन कराया था। इनमें 12.1 लाख से अधिक विद्यार्थी, 2.7 लाख अध्यापक और 90 हजार से अधिक अभिभावक शामिल होंगे।

वहीं, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा एक बहुप्रतीक्षित सालाना कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री विद्यार्थियों के साथ संवाद में उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के उपाय भी समझाते हैं। प्रधान ने परीक्षा पे चर्चा को एक जनआंदोलन बताते हुए कहा कि इस बार के कार्यक्रम का महत्व इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि देश कोरोना से बाहर निकला है।
Read More:-छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में की गई बैठक, गौ-मूत्र खरीदी के संबंध में हुई चर्चा…


