श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी के छात्रों का बेंगलुरु शैक्षणिक भ्रमण, औद्योगिक ज्ञान एवं अनुसंधान से जुड़ने का मिलेगा अवसर
कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक समृद्धि कार्यक्रम के अंतर्गत एक दल को बेंगलुरु शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थी भारतीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस (IPC) में सहभागिता करेंगे तथा विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण भी करेंगे।
यह शैक्षणिक यात्रा छात्रों को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान, आधुनिक तकनीकों एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करेगी। वास्तविक औद्योगिक वातावरण में प्राप्त अनुभव से विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ सुदृढ़ होगी और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य ने कहा कि श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी निरंतर ऐसी शैक्षणिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है, जिससे छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त हो सके। यह भ्रमण छात्रों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
