May 1, 2026

जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

0
ede7f19e-a6a7-4b3e-adee-fe3df270cf0b

जगदलपुर। जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 01 दिसंबर 2025 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “Overcoming disruption, transforming the AIDS response” रही,

नर्सिंग छात्राओं एवं संकाय सदस्यों द्वारा ग्राम आसना में एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत छात्रों ने रैली निकालकर एड्स के बचाव, रोकथाम और सावधानियों के बारे में स्थानीय नागरिकों को जानकारी दी। साथ ही स्कूल के बच्चों एवं अस्पताल में मौजूद मरीजों को भी एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में छात्रों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने एड्स से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, संक्रमण के कारणों और रोकथाम पर आधारित जानकारीपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए।

जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी की सहभागिता से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन “एड्स को हराना है” के संदेश के साथ किया गया, जिसने छात्रों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *