“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ हुआ श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में गणपति विसर्जन…
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के सभी कैंपस, बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जगदलपुर, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल, श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, झांसी कैंपस, रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नया रायपुर, श्री रावतपुरा सरकार संस्थान, वेदांती परिसर सागर, श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, महाराजपुर मंडला व श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट चित्रकूट में विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता श्री गणेश जी का विसर्जन समारोह पूरे भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ सभी परिसरों में सम्पन्न हुआ।

सभी परिसरों में पूजन-अर्चन, हवन, आरती, भजन, शांतिपाठ, भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने मिलकर गणपति जी से सभी के मंगल की कामना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय और ऊर्जा से भर गया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सभी संस्थानों में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का भी संदेश लेकर आया।
फोटो गैलरी





