June 24, 2026

IND vs SL 2022: टी20 सीरीज से पहले भारत के दो बड़े खिलाड़ी हुए बाहर…

0
23_02_2022-team_india_vs_wi_t201_22491496

join whatsapp


इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज से मात्र एक दिन पहले भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें। टीम के दो बहुत अहम खिलाड़ी चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हुए। बता दें मिडिल आर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और गेंदबाज दीपक चाहर के इस सीरीज से बाहर होने की खबर आर रही है।

इंडियन टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका क्लीन स्वीप किया है। अब टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है। सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी गुरुवार को खेला जाना है। इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार और दीपक चाहर के चोटिल होने की खबर चिंताजनक है। यह दोनों ही खिलाड़ी टी20 टीम में अहम योगदान दे रहे हैं।



Read More:-Board Exams 2022: ऑफलाइन परीक्षाओं को खारिज करने की मांग पर आज सुनवाई…

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले सूर्यकुमार के हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर है जिसकी वजह से वह अगली सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज के आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार चोट लगी थी।

Read More:-शिक्षा अधिकारी ने 203 छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में किया फेल, जानिए क्या है वजह…

साथ ही गेंदबाज दीपक चाहर लखनऊ में प्रैक्टिस के दौरान मंगलवार असहज देखें गए । वह भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। उनकी चोट को लेकर बताया जा रहा है कि 5 से 6 हफ्ते मैदान से दूर रह सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *