April 20, 2026

पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना : आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता 

0
WhatsApp Image 2023-11-01 at 4.05.36 PM

पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना 

कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्र अगर स्कॉलरशिप की तलाश में हैं तो पीएम उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना 2023 केअन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं । बता दे कि इस योजना के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों तरह के कोर्स करने वाले योग्य उम्मीदवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा शिक्षा मंत्रालय के स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) योजनाएं संचालित करता है । इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है । 

आवेदन की  प्रक्रिया

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ भी शिक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना है। मंत्रालय ने इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है । उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।। स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए भी पोर्टल से ही आवेदन करना होगा ।       

  • कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट में रेग्यूलर डिग्री कोर्स में एडमिशन लिया
  • डिस्टेंस और  डिप्लोमा कोर्स वाले स्टूडेंट पात्र नही है |
  • कैंडिडेट की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए ।
  • आवेदन करने वाले कैंडिडेट की फैमिली इनकम सभी सोर्सेस से मिलाकर साल के 4.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए ।
  • एप्लीकेंट पहले से किसी स्कॉलरशिप या ऐसी ही किसी सुविधा का फायदा न उठा रहो हो ।
  • रिन्युअल के लिए वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50 % मार्क्स हों ।, यह भी  जरूरी है कि  उपस्थिति 75% हो ।
  • एप्लीकेंट के खिलाफ किसी तरह की अनुशासनात्मक शिकायतें न हों।
  • ये 50%स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए सुरक्षित की गई है।
  • राशि सीधे एप्लीकेंट के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी ।
  • आवेदन के लिए 10वीं-12वीं की अंकसूची, कॉलेज प्रवेश प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रति होना अनिवार्य है ।

मिलने वाली राशि 

सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को डिग्री के और जिस साल में वे हैं उसके मुताबिक ऐसी राशि मिलेगी । ग्रेजुएशन लेवल पर हर साल तीन साल तक 12,000 रुपये दिए जाएंगे । पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर हर साल 20 हजार रुपये मिलेंगे। प्रोफेशनल कोर्स के केस में चौथे और पांचवें साल 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। बीटेक, बीई जैसे कोर्स में जिसकी ड्यूरेशन चार साल है चौथे साल 20 हजार मिलेंगे ।

आवेदन में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर उम्मीदवार इस नंबर 011-20862360 या सेक्शन ऑफिसर, नेशनल स्कॉलरशिप डिवीजन, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, वेस्ट ब्लॉक 1, सेकेंड फ्लोर, विंग 6, रूम नंबर 6, आर के पुरम, सेक्टर 1, नई दिल्ली – 110066 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *