RBI द्वारा नौकरी का अच्छा मौका, आज से करें आवेदन….
भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका है। अगर आपने किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है, यानी आप अगर सामान्य ग्रेजुएट भी हैं, तो आप आरबीआई में यह सरकारी नौकरी पा सकते हैं। बैंक में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट के 950 पदों को भरने के लिए योग्य महिला और पुरुष कैंडिडेट से आवेदन मांगे हैं। निर्धारित योग्यता के आधार पर आप 17 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर परीक्षा का आयोजन 26-27 मार्च, 2022 को किया जाएगा।

Read More:-छत्तीसगढ़: वन और रेवेन्यू विभाग के सर्वे में नज़र आई लुप्त हो चुकी गिद्धों की प्रजाति….
इस भर्ती प्रक्रिया में जो उम्मीदवार चुने जाएंगे, उन्हें देश के विभिन्न शहरों में मौजूद आरबीआई की शाखाओं में नियुक्ति दी जाएगी ,बता दें की कुल 19 शहरों में वैकेंसी निकाली गई है।
किसी भी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ बैचलर डिग्री यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है न्यूनतम अंक की बाध्यता नहीं है इसके अलावा कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी मांगी गई है।
वहीं आरबीआई साहयक के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 20 और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित है आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01 फरवरी 2022 तक की जाएगी।

