74वें गणतंत्र दिवस पर रावतपुरा कुम्हारी के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम…
कुम्हारी। 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कुम्हारी कैंपस में प्रो. नीतू त्रिपाठी नोडल अधिकारी नर्सिंग छ ग शासन ने तिरंगा फहराया और सलामी दी । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं कुछ वार्डो के पार्षदगण ओम वर्मा व श्री थनेश पटेल भी सम्मिलित हुए।

कर्मचारी और छात्रों ने मिलकर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवम् प्रसाद ग्रहण किया।


फार्मेसी, नर्सिंग एवं एजुकेशन विभागों में “बेस्ट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने टूटी_फूटी तथा अनावश्यक वस्तुओं से सुंदर , मनमोहक एवम् आकर्षक बगीचा बनाया । अतिथियों ने छात्रों की इस क्रिएटिविटी खूब सराहना भी की।

इंस्टीटूशन्स के बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्वता को बताया और साथ ही सभी का भरपूर मनोरंजन किया। श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने नृत्य, संगीत, रंगोली, कविताओं जैसी प्रस्तुति दी और गणतंत्र दिवस पर भाषण देकर बताया की उनके जीवन में भारतीय संविधान का कितना महत्व है।

गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व को तीनों संकायों के प्रिंसिपल, छात्रगण एवम स्टाफगण तथा एस आर आई स्कूल के छात्र- छात्राओं समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बड़ी धूमधाम एवम् हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
