April 17, 2026

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के कैम्पस ड्राइव में 15 छात्र हुए चयनित…

0
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के कैम्पस ड्राइव में 13 छात्र हुए चयनित...

कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन कुम्हारी में नर्सिंग में अध्ययनरत छात्रों के लिए 1 दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट पेटल्स न्यूबोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल व बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल की ओर से आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम में पेटल्स न्यूबोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर अम्बिका घोष व निर्मला लोध उपस्थित रहे ।

कैंपस ड्राइव का उद्देश्य

सभी छात्र छात्रों की चाह एकमात्र अच्छे इंस्टीट्यूट पढ़ाई ही नही होती । बल्कि अधिकतर छात्र बेहतर भविष्य के लिए कॉलेज प्लेसमेंट पर ही निर्भर रहते हैं। इसी कारण से इस संस्था में प्लेसमेंट सेल इन विषयों पर छात्रों को पर्याप्त ट्रेनिंग  देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस कैंपस ड्राइव का भी उद्देश्य है कि छात्रो को अच्छी शिक्षा के साथ – साथ अच्छे जॉब भी दे सके ।

इस ड्राइव में मदर टेरेसा कॉलेज  ऑफ़ नर्सिंग में पढ़ने वाले जी एन एम, बी एस सी नर्सिंग के साथ पोस्ट बेसिक बी एस सी नर्सिंग व एम एस सी नर्सिंग के अध्ययनरत छात्रों के साथ पास आउट विद्यार्थियों के लिए रखा गया ।

इन छात्रों का हुआ चयन

प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित विद्यार्थियों में जी एन एम, बी एस सी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी एस सी नर्सिंग व एम एस सी नर्सिंग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव एक बेहतर विकल्प रहा। जिसमे कुल 15  छात्रों का चयन हुआ । जिसमें से बी एस सी नर्सिंग के उत्कल साहू, मीनाक्षी साहू,  रितिका साहू, अम्बिका मोदनवाल, पूर्वी कश्यप, अनान्या सोनी, सुमन साहू, वैदेही भगत, किरण साहू, कल्पना साहू, सविता चंद्रा, रीना सोना, अनुकम्पा एक्का, ललिता साहू और पल्लवी बेक का चयन हुआ।  श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करवा कर छात्रों को अहम विश्वास भी पैदा कर रहे है। इस इंस्टीट्यूट में हर साल कई प्लेसमेंट गतिविधियाँ होती है। जब एस.आर.जी.ओ.आई की प्लेसमेंट की बात करें तो इस संस्था में होने वाली प्लेसमेंट विशुद्ध रूप से छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन और कौशल पर आधारित होती है।

इस उपलब्धि पर चयनित छात्रों ने अपने प्रदर्शन का श्रेय प्लेसमेंट सेल के नियमित प्रशिक्षण को दिया। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के सभी विद्यार्थी होनहार और बुद्धिमान है जिन्हे क्लिनिकल का अच्छा नॉलेज है। इसी के साथ विद्यार्थियों की इस बड़ी सफलता पर संस्था के वाईस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय ने ड्राइव में उपस्थित  मेहमानों को और सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिए।

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के कैम्पस ड्राइव में 13 छात्र हुए चयनित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *