March 15, 2026

WORLD AIDS DAY :  शहडोल नर्सिंग के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को एड्स से बचाव के लिए किया जागरूक….

0
WhatsApp Image 2023-12-02 at 12.02.59 PM (5)

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा एड्स से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओ का आयोजन  भी किया गया । सर्वप्रथम मेडिकल कॉलेज में छात्रों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में एमबीबीएस एवं नर्सिंग के छात्रों ने हिस्सा लिया ।
जिसमे श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज शहडोल के नर्सिंग छात्रों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया | कार्यक्रम के अगले चरण में छात्रों एवं अध्यापकों के द्वारा रैली निकाल कर एड्स के बचाव प्रति लोगों को जागरूक किया गया । जिसमे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के समस्त छात्रो और साथ ही समस्त स्टाफ का योगदान रहा । इस कार्यक्रम  की अंतिम बेला  में शाम को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि कैसे एड्स एक खतरनाक बीमारी है  जिसका बचाव ही इसका समाधान है जिसके लिए सभी को जागरूक करना ही इस कर्यक्रम  का उद्देश्य रहा  । इस प्रकार कार्यक्रम समाप्ति के साथ ही  संस्थान के ग्रुप निदेशक डॉ सतीश कुमार सिंह के द्वारा  सभी छात्रों को बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *