February 9, 2026

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ चतुर्थ दीक्षांत समारोह…

0
DSC_5253

रायपुर।  श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर में विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं अनुशासित वातावरण में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, सतत परिश्रम एवं उत्कृष्टता का गौरवपूर्ण उत्सव रहा, जिसमें विभिन्न संकायों के उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष रमेन डेका ने की। समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति, परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्री रवि शंकर जी महाराज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में माननीय रामविचार नेताम, मंत्री—जनजातीय विकास, कृषि विकास एवं कृषक कल्याण, जैव-प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विकास, छत्तीसगढ़ शासन; माननीय श्याम बिहारी जायसवाल मंत्री—लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन, छत्तीसगढ़ शासन; तथा माननीय विधायक पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

साथ ही प्रो. विजय कुमार गोयल चेयरमैन, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, की उपस्थिति ने इस शैक्षणिक आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को कुल 19 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 53 शोधार्थियों को पीएच.डी. उपाधि, 513 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 600 विद्यार्थियों को स्नातक तथा 282 विद्यार्थियों को डिप्लोमा उपाधियाँ प्रदान की गईं। उपाधि प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास, उल्लास एवं उपलब्धि का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल गर्ग, प्रतिकुलाधिपति प्रो. एस. भट्टाचार्य, कुलपति – प्रो. सौरभ चतुर्वेदी, एवं कुलसचिव डॉ. कमल कुमार प्रधान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक है, जो विद्यार्थियों को उच्च मूल्यों के साथ आगे बढ़ने एवं समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की प्रेरणा देता है।

समारोह में विश्वविद्यालय प्रबंधन, प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सभी अतिथियों द्वारा अतिशय प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *