एसआरयू में टेक क्विज़ एवं साइंस क्विज़ 2026 का सफल आयोजन…
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी रायपुर के साइंस, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन क्लब ने “टेक क्विज़ एवं साइंस क्विज़ प्रतियोगिता 2026” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के सावित्रीबाई फुले ऑडिटोरियम में संपन्न हुई, जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विश्लेषणात्मक सोच एवं तकनीकी जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता को दो अलग-अलग श्रेणियों—साइंस क्विज़ और टेक क्विज़—में आयोजित किया गया, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार प्रतिभाग कर सकें।

इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के कुल 105 छात्रों ने पंजीकरण कराया। इनमें फैकल्टी ऑफ साइंस के 40 छात्र तथा फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के 65 छात्र शामिल रहे। छात्रों में इस क्विज़ को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। फैकल्टी ऑफ साइंस और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रानू पांडेय, डॉ. माधवी पांडेय, मिशा मार्टिन, डॉ. धनंजय टंडन, डॉ. एल.बी. जाखा तथा सुधांशु का विशेष योगदान रहा।
