February 26, 2026

शिक्षा से रोजगार की दिशा में पहल: कुम्हारी कॉलेज में प्लेसमेंट कैंप आयोजित…

0
277f5f7d-41bc-47d3-a6fc-13d2343c5d66

कुम्हारी। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान के कुम्हारी स्थित शिक्षा महाविद्यालय में विद्यालय स्तर पर शिक्षकों के चयन के लिए एक प्लेसमेंट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य डी.एल.एड. एवं बी.एड. के प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना था।

प्लेसमेंट कैंप में मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी के प्राचार्य पवन कुमार साहू, मनीष साहू एवं शिक्षिका स्वाति साहू ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए। महाविद्यालय की ओर से कुम्हारी कैंपस निदेशक कमलेश कुमार, प्राचार्य डॉ. बृजेश प्रताप यादव, प्लेसमेंट प्रभारी प्रियंका दुबे एवं समस्त शिक्षकगणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

इस कैंप में डी.एल.एड. एवं बी.एड. दोनों पाठ्यक्रमों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान छात्रों के विषय ज्ञान, शिक्षण कौशल, संप्रेषण क्षमता तथा कक्षा प्रबंधन योग्यता का मूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए आत्मविश्वास से साक्षात्कार दिया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार ने आगंतुक प्राचार्य एवं शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. बृजेश प्रताप यादव ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्लेसमेंट कैंप ने महाविद्यालय के शिक्षा और रोजगार के बीच की कड़ी को मजबूत करने के प्रयासों को प्रदर्शित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े