श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला में खेल सप्ताह का आयोजन, बच्चों ने प्रदर्शित की अपनी प्रतिभाएं….
मंडला। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला ने स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया, स्पोर्ट्स वीक का आयोजन बच्चों के मनोरंजन और स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए किया गया था जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। स्पोर्ट्स वीक में दोनों इनडोर और आउटडोर गेम शामिल थे।

जिसमें खो-खो, कबड्डी, रीले रेस, बैडमिंटन, क्रिकेट,चैस,कैरम जैसे अन्य खेल भी शामिल थे। स्पोर्ट्स वीक का संचालन इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग की वरिष्ठ अध्यापिका सविता सलाखें ने किया जिनका सहयोग अन्य शिक्षकों ने किया।

सप्ताह के अंत में जो छात्र विजय रहे उन्हें पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया, और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था की प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी आशिमा पटेल ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
