April 26, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने स्वदेशी मेले में फहराया स्वच्छता का परचम…

0
82689ee9-8886-4efc-bbbf-f5b9dabaf947

सागर | भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित स्वदेशी मेला महोत्सव में स्वच्छता का अनूठा संदेश दिया गया। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी व बी.एड. कॉलेज, सागर) ने नगर निगम सागर और मेला कमेटी के साथ मिलकर पूरे मेला प्रांगण की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वेच्छा से उठाई।

इस पहल के साथ ही, कॉलेज प्रशासन ने अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली।

मेला आयोजकों एवं प्रबंधकों ने इस सामुदायिक मुहिम की सराहना करते हुए कॉलेज प्रशासन का मंचीय सम्मान किया।

इस अवसर पर संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप तिवारी, एच.आर. मैनेजर अखिलेश भार्गव सहित कॉलेज प्रशासन के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *