श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट में कैंपस टू कॉर्पोरेट पर आयोजित हुई वर्कशॉप…..
चित्रकूट। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी चित्रकूट में फार्मेसी इंस्डस्ट्री के कार्यों के सम्बन्ध में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के तौर [पर कपिल कुमार शिंदे मौजूद रहे।

फार्मेसी इंडस्ट्रीज में आधुनिकता के पैमाने, छात्रों के लिए करियर ऑप्शन, फार्मेसी इंडस्ट्रीज का वर्क कल्चर इन सभी पर कपिल कुमार शिंदे ने विस्तार से अपने विचार साझा किये।

वर्कशॉप में विद्यालय के छात्रों ने रूचि दिखाई। प्राचार्य श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने कपिल कुमार शिंदे को आभार व्यक्त किया। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने सफल वर्कशॉप के लिए सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी
