रावतपुरा इंस्टीटूशन्स में बेहतर करियर व स्किल डेवलपमेंट के लिए करियर डेवलपमेंट सेंटर का शुभारम्भ….
कुम्हारी। छात्रों के सर्वांगीण विकास व बेहतर करियर के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स कुम्हारी में संस्था के वाईस चेयरमैन डॉ. जे. के. उपाध्याय ने करियर डेवलपमेंट सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डायरेक्टर एडमिन डॉ. आदित्य खरे, डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग & प्लेसमेंट ओम प्रकाश त्रिपाठी, कैंपस निदेशक डॉ. प्रीती गुरनानी, प्राचार्या मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, डी चेनम्मा भास्कर, प्राचार्य श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, डॉ अलंकार श्रीवास्तव, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी स्टूडेंट्स मौजूद रहें।

आपको बता दे की डॉ. जे. के. उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्रों को अपना करियर गोल बना कर उसको हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना हैं सिर्फ एक जॉब तक सीमित नहीं रहना हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्री फाइनल ईयर के छात्रों के पास अपने आपको को तैयार करने के लिए समय हैं जबकि फाइनल ईयर के छात्रों को समय कम होने से जल्दी से अपने करियर की तैयारी के लिए लग जाना चाहिए।


डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग & प्लेसमेंट ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से करियर डेवलपमेंट सेंटर के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी।
