श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग शहडोल के B.Sc. नर्सिंग विद्यार्थियों का ग्वालियर हेतु अध्ययन भ्रमण…
शहडोल | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, शहडोल में अध्ययनरत B.Sc. Nursing सत्र 2021-22 के 42 छात्र-छात्राएँ शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य संस्थान मेंटल पोटिंग, ग्वालियर के लिए अध्ययन भ्रमण पर प्रस्थान किए।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय की ओर से टीचिंग स्टाफ सदस्य लता पटेल और ललिता सिंह कुशवाहा भी सम्मिलित रहीं।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोचिकित्सा नर्सिंग से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में अपने पेशेवर जीवन में अधिक दक्षता, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास के साथ सेवाएँ दे सकें।

महाविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध होगा तथा उनके शैक्षणिक एवं व्यावहारिक अनुभव में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगा।
