October 8, 2026

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पोषण आहार कार्यक्रम का सफल आयोजन…

0
9b159351-54e2-4f65-ae3b-40ff88aa2a7d

कुम्हारी | मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी में पोषण आहार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंपस निदेशक डॉ. प्रकाश राव और नर्सिंग प्राचार्य डॉ. वार्निश कुमार की उपस्थिति में हुआ।

इस कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों द्वारा किया गया समूह-आधारित प्रोजेक्ट कार्य था। छात्रों को छह समूहों में विभाजित किया गया, जिन्होंने विभिन्न रोग स्थितियों के लिए विशेष आहार योजनाएं (डाइट प्लान) तैयार कीं:

  • समूह 1: मोटापा एवं शल्य चिकित्सा (ऑपरेटिव) के बाद का आहार
  • समूह 2: मधुमेह एवं कब्ज के रोगियों हेतु आहार
  • समूह 3: हृदय रोग एवं यकृत (लिवर) संबंधी समस्याओं के लिए आहार
  • समूह 4: कम वजन (अल्पवजन) एवं दस्त से पीड़ित रोगियों का आहार
  • समूह 5: गर्भावस्था एवं विटामिन की कमी संबंधी आहार
  • समूह 6: गुर्दा रोग एवं प्रोटीन से जुड़े आहार

इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों ने विशिष्ट रोगियों की पोषण संबंधी जरूरतों और उनके प्रबंधन की बारीकियों को प्रत्यक्ष रूप से सीखा।

शिक्षकों ने छात्रों को स्वस्थ आहार के सिद्धांतों से अवगत कराने के साथ-साथ मेनू प्लानिंग और कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। इससे उनमें वह कौशल विकसित हुआ, जो भविष्य में उनकी नर्सिंग सेवाओं में अमूल्य साबित होगा।

यह कार्यक्रम नर्सिंग शिक्षा में सिद्धांत और व्यवहार को जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल मानी जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *