May 19, 2025

National Creators Award : प्रधानमंत्री मोदी ने अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदान किये राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार…

0
WhatsApp Image 2024-03-09 at 4.18.41 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रौद्योगिकी के अलग-अलग माध्यमों से विभिन्न प्रकार की सामग्री सृजन करने वालों (कंटेंट क्रिएटर्स) से ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ शुरू करने और भारत की संस्कृति, विरासत और परंपराओं पर दुनिया के साथ कहानियों को साझा करने का आग्रह किया। साथ ही नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (National Creators Award) प्रदान किए हैं। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार सहित बीस श्रेणियों में प्रदान किये गए। इस दौरान उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स को संबोधित भी किया।

बेस्ट स्टोरीटेलर अवॉर्ड से लेकर बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड दिया गया

कहानीकार और यूट्यूबर कीर्तिका गोविंदसामी को बेस्ट स्टोरीटेलर अवॉर्ड मिला। कीर्तिका देश की जानीमानी कहानीकार हैं। जो वीडियो के माध्यम से लोगों को ऐसे अद्वितीय और प्रेरणादायक कहानी सुनाती है, कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाये।


लेटेस्ट टेक्नोलॉजी डिवाइस के बारे में जानकारी, रिव्यू, टिप्स, ट्रिक्स और सूचना शेयर करने वाले टेक्निकल गुरूजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी को टेक श्रेणी में राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार मिला। गौरव एक भारतीय यूट्यूबर और डिजिटल टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हैं। ‘Technical Guruji’ के नाम से यूट्यूब चैनल दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी रिव्यू चैनलों में से एक है जो हिंदी भाषा में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच बहुत प्रसिद्ध है।

‘कल्चरल एंबेसडर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड सिंगर मैथिली ठाकुर को मिला। मैथिली ठाकुर फेमर सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वो देशभर में म्यूजिक शो और भजन संध्या के कार्यक्रम करती हैं। वह मैथिली और भोजपुरी गाने गाती है जिसमें छठ गीत और कजरी शामिल हैं। साथ ही अन्य राज्यों से कई तरह के बॉलीवुड कवर व अन्य पारंपरिक लोक संगीत भी गाती हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया फेमस यूट्यूबर और एंट्रेप्रेन्योर हैं। पॉडकास्ट शो ‘TRS’ व यूट्यूब चैनल ‘BeerBiceps’ पर वे अपने वर्कआउट और फिटनेस वीडियो भी बहुत प्रसिद्ध है। जिसके लिए ‘द डिसरप्टर आफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया।

सनातन संस्कृति को भी मिला सम्मान

सनातन संस्कृति से जुड़ा कंटेंट, भारतीय फैशन के बारे में और भारतीय साड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड’ 20 साल की कंटेंट क्रिएटर जाह्नवी सिंह को दिया गया, जो प्रधानमंत्री ने उन्हें अवॉर्ड देते हुए कहा कि कपड़ा बाजार फैशन के साथ चलता है और उन्होंने भारतीय वस्त्रों को बढ़ावा देने में क्रिएटर्स के प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की।

‘आधुनिक युग की मीरा’ के नाम से मशहूर जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार मिला। जया किशोरी एक भारतीय म्यूजिशियन और धार्मिक वक्ता हैं, जिन्हें उनके प्रेरणादायक बातचीतों और धार्मिक एल्बमों के लिए प्रसिद्ध किया गया है। वे पॉपुलर रूप से ‘किशोरी जी’ के नाम से जानी जाती हैं।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के लिए मीडिया इंफ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया को मिला सम्मान। जो फिटनेस टिप्स के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 75 हार्ड चैलेंज टास्क को भी पूरा किया। अंकित बैयानपुरिया को उनके देसी वर्कआउट के लिए भी प्रसिद्ध किया जाता है । जिसके लिए पीएम ने उनकी तारीफ भी की ।

कृषि और रेडियो जॉकी भी हुये सम्मानित

लक्ष्य डबास को नवाचार और प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ कृषि प्रथाओं में सुधार पर उनके काम के लिए सबसे प्रभावशाली कृषि निर्माता का पुरस्कार मिला। उनके भाई ने उनकी ओर से पुरस्कार प्राप्त किया और देश में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। लक्ष्य ने 30 हजार से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीकों और फसलों को कीड़ों-मकोड़ों से बचाने के बारे में प्रशिक्षण देने की जानकारी दी।

इसरो की पूर्व वैज्ञानिक पंक्ति पांडे को मिशन लाइफ के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए ‘ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड’ मिला। पांडे को पुरस्कृत करने के बाद, प्रधानमंत्री ने उन्हें मिशन लाइफ के बारे में एक विस्तृत अध्ययन करने के लिए कहा। उन्होंने किसी के जीवन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए अपने आह्वान का भी उल्लेख किया।

फेमस यूट्यूबर श्रद्धा को ‘बेस्ट क्रिएटिव क्रिएटर’ (महिला) का अवॉर्ड मिला। वो अलग-अलग भाषाओं में कॉमेडी वीडियो बनाती हैं। वो ‘अईयो श्रद्धा’ के नाम से मशहूर हैं। वे भारतीय अभिनेत्री के साथ-साथ रेडियो जॉकी और टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें देखते ही “अय्यो” कहा।

RJ रौनक देश के फेमस रेडियो जॉकी हैं। वो ‘बबुआ’ के नाम से मशहूर हैं। ‘बेस्ट क्रिएटिव क्रिएटर’ (पुरुष) का अवॉर्ड मिला। रौनक ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि के प्रधानमंत्री रेडियो इंडस्ट्री की भी एक महत्वपूर्ण शख्सियत हैं।

ट्रैवल व्लॉगर और फूड व्लॉगर के वीडियो को भी मिला पुरस्कार

खाने-पीने  के शौक़ीन लोगो के लिए अलग – अलग जगहों के बारे में जानकारी और रिव्यू देने वाले मल्हार कलाम्बे को  स्वच्छता राजदूत पुरस्कार से सम्मानित किया है, जिसमें वे स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने वाले वीडियो बनाने के लिए प्रशंसा प्राप्त करने के लिए चुने गए। अपने वीडियो के माध्यम से लोगों को विभिन्न खाद्य स्थलों, रेस्टोरेंट्स, और खाने की जगहों के बारे में जानकारी देते है।

सर्वश्रेष्ठ गेमिंग क्रिएटर का पुरस्कार के लिए ट्रिगर्ड इंसान के नाम से मशहूर निश्चय मल्हान एक भारतीय यूट्यूबर, लाइव-स्ट्रीमर और गेमर हैं। उन्होंने अपने गेमिंग वीडियो के माध्यम से लोगों को मनोरंजन प्रदान किया है। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार प्रदान किया है। उनके मुख्य यूट्यूब चैनल पर 18 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं और उनके गेमिंग चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

अपने यात्राओं के माध्यम से दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को दिखाकर ट्रैवलिंग के लिए लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। जिसके लिए कामिया जानी को बेस्ट क्रिएटर्स का अवॉर्ड मिला है। कामिया जानी एक प्रमुख ट्रैवल व्लॉगर हैं जो अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाती हैं।  उनकी  वे अपने यात्राओं के अनुभव, टिप्स, और जानकारी शेयर करती हैं।

सोनी टीवी में दर्शाये गए शो शार्क टैंक इंडिया के एक जज व फेमस बिजनेसमैन और बोट कंपनी के कोफाउंडर अमन गुप्ता को सेलिब्रिटी क्रिएटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। अमन जाने-माने इंटरप्रेन्योर और बिज़नेस मैन हैं और साथ ही साथ वह भी है जो स्टार्ट अप कम्पनीज में इन्वेस्ट करते हैं।

बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड’ में तीन क्रिएटर थे। इनमें तंजानिया के किली पॉल, अमेरिका के ड्रू हिक्स, जर्मनी के कैसेंड्रा मे स्पिटमैन शामिल हुए। ड्रू हिक्स ने प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े