CRPF में 800 से अधिक पदों पर निकली भर्तियां…
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 836 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं | ये सभी पद सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा LDCE के माध्यम से भरे जाएंगे |
उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 1 महीने का समय दिया जायेगा | आवेदन शनिवार 20 जनवरी से शुरु हो जायेगा और 20 फरवरी को आवेदन विंडो बंद हो जायेगा |
पदों का विवरण
* केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कुल 836 पद भरे जाने हैं, जिसमें से 649 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं |
* अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 125 पद एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 62 पद आरक्षित किये गए है
* इसमें हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और ट्रेड्समैन के खाली पद भरे जाएंगे |

क्या होनी चाहिए योग्यता
इस भर्ती के लिए भी विश्वविद्यालय व महविद्यालय से स्नातक पास युवा आवेदन कर सकते हैं | इसके अलावा उम्मीदवारों को 1 दिसंबर, 2023 तक संबंधित ग्रेड में बुनियादी प्रशिक्षण या हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और ट्रेड्समैन के रूप में 5 साल की संयुक्ति नियमित सेवा पूरी होनी चाहिए |
इतनी आयु होनी चाहिए
उम्मीदवारों की आयु 35 साल या इससे कम होना चाहिए | SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी |
ऐसे करे आवेदन
* आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं |
* वहां अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें |
* इसके बाद एप्लाई लिंक पर क्लिक कर आवेदन पत्र खोलें |
* इसमें सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरे |
* अब हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाणपत्र, 10वीं और 12वीं अंकसूची, स्नातक की अंकसूची और अनुभव प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों की स्कैन प्रति अपलोड करें |
* अब उम्मीदवार आवेदन पत्र सब्मिट करने से पहले उम्मीदवार सभी जानकारियों को सावधानी के साथ चेक करले
