एसआरयू में ISSIKS-2026 का सफल समापन, देशभर के शोधकर्ताओं ने साझा किए अपने विचार…
रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय (एसआरयू), रायपुर के विज्ञान संकाय द्वारा माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसायटी ऑफ इंडिया एवं कंसीव रिसर्च एंड सेंटर के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन “इंटीग्रेटिंग सस्टेनेबल साइंसेज विद इंडियन नॉलेज सिस्टम (ISSIKS-2026)” का सफलतापूर्वक समापन श्री साई राम प्रेक्षागृह में हाइब्रिड मोड में किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न सत्रों में सतत वैज्ञानिक पद्धतियों, अंतर्विषयक नवाचार एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) को आधुनिक विज्ञान के साथ समन्वित करने पर विशेष जोर दिया गया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है।


कार्यक्रम के अंतर्गत तकनीकी सत्र IV एवं V आयोजित किए गए। तकनीकी सत्र IV की अध्यक्षता प्रो. अनुभूति कोशले (डीन, विज्ञान संकाय, एसआरयू) एवं सह-अध्यक्षता डॉ. आर.पी. राजवाड़े (डीन, अनुसंधान एवं विकास) ने की। इस सत्र में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संतोष सिंह ठाकुर एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी ने व्याख्यान दिया।

तकनीकी सत्र V की अध्यक्षता डॉ. तनुश्री चटर्जी (डीन एवं विभागाध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी, RITEE) एवं सह-अध्यक्षता डॉ. पियूष झा (विभागाध्यक्ष, भौतिकी, एसआरयू) ने की। इस सत्र में एनआईटी रायपुर के गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत सामंता ने अंतर्विषयक वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर जोर दिया।

इस दौरान मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान एवं स्वास्थ्य एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान के प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। जिसमे भौतिक विज्ञान अजय नारायण साहू (प्रथम), तामेश साहू (द्वितीय) ,रासायनिक विज्ञान: पी. एस. वर्मा (प्रथम), नीतू शर्मा (द्वितीय) गणितीय विज्ञान: सुमित्रा जेना (प्रथम), सुमन लहरे (द्वितीय) जीवन विज्ञान: स्वाति साहू (प्रथम), अंत्रा टांडी (द्वितीय) स्वास्थ्य एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान: मिशा मार्टिन (प्रथम), नेहा पाठक (द्वितीय) रहे |

पोस्टर प्रतियोगिता (UG श्रेणी) आर्यन गुप्ता, वर्निता मैथ्यूस, एलेन साये एवं जॉयसी ए. कोली विजेता रहे | पोस्टर प्रतियोगिता (PG श्रेणी) वेरोनिका, दिक्षांत सिंह एवं गुरप्रीत कौर विजेता रहे |

जिसमे सम्मेलन का समापन सत्र (वैलेडिक्टरी सेशन) के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। आयोजन सचिव डॉ. आयंतिका पाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) मनीष उपाध्याय (डीन अकादमिक), डॉ. अमृत पुरोहित (कुलसचिव) एवं कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए शोध उत्कृष्टता एवं शैक्षणिक नवाचार पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. तनुश्री चटर्जी ने आयोजन की सराहना करते हुए सतत विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली के समन्वय के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरण, अतिथियों का सम्मान एवं अंत में प्रो. आशीष सरकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान किया गया।

दो दिवसीय यह राष्ट्रीय सम्मेलन उत्साहपूर्ण सहभागिता, नवाचारपूर्ण विचारों के आदान-प्रदान एवं पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

