प्रदेश मे महतारी वंदन योजना की हुई शुरुवात, जानिए कैसे भरे फॉर्म…
फिर प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” की शुरुवात की गयी है, इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सालाना ₹12000 प्रदान किए जाएंगे। राज्य की महिलाओं को मिलने वाली यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में बैंकिंग सुविधा की माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी विषय में आसानी से प्राप्त कर सकती हैं।

क्या है आवश्यक मानदण्ड
- बता दें कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू होगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की स्थानीय निवासी और विवाहित महिला पात्र होंगी ।
- एक जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- साथ ही विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी।
- योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रूपये का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन के लिए ये है जरूरी दस्तावेज
- स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो ।
- स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र ।
- राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज ।
- स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड।
- विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
- विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ।
- परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी ।
- वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा ।
- बैंक खाते का विवरण व बैंक पासबुक ।
ये नहीं कर सकते आवेदन
यदि परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता होने पर, परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मंडल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग, तृतीय वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी हो । कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद व विधायक और जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मंडल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो वह भी अपात्र होंगी।
जानिए कैसे करे आवेदन
- इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ राज्य की बाल विकास मंत्रालय के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/
- इसके मुख्य पृष्ठ पर आपको महतारी वंदन योजना के नाम से एक विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करे।
- फिर आप आवेदन फार्म को डाउनलोड कर ले ।
- इसके बाद इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां बनने के बाद तथा उपयुक्त दस्तावेजों को अटैक करने के बाद इसे अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय या बाल विकास मंत्रालय में जमा कर दें।
- इसके जमा करने की रसीद प्राप्त कर लें।
आपके आवेदन फार्म भरे जाने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा इसे संभाल कर रखें जो कि आपका भविष्य में काम आ सकता है। - प्रदेश में महतारी वंदन योजना के लिए सोमवार से आनलाइन और आफलाइन आवेदन का पंजीयन शुरू होगा, जो 20 फरवरी तक चलेगा । 21 को अंतिम सूची के बाद 25 तक आपत्ति की जा सकती है।
