June 13, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर 200 वृक्षारोपण करके लोगो को किया जागरूक…

0
WhatsApp Image 2024-06-05 at 4.59.59 PM

चित्रकूट। श्री रावतपुरा सरकार संस्थान चित्रकूट मे विश्व पर्यावरण दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। जिसमे संस्थान के सभी छात्रगण उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य मे संस्थान  मे 200 वृक्षारोपण किया गया। यह वृक्षारोपण सभी छात्रों व कर्मचारियो द्वारा लगाया गया। जिसमे फार्मेसी के प्राचार्य डॉ सर्वेश कुमार व कैंपस निदेशक रामपाल सिंह कौरव उपस्थित रहे।


उक्त कार्यक्रम मे फार्मेसी प्राचार्य द्वारा छात्रो को उद्बोधन मे कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु विश्व मे 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 मे पर्यावरण के प्रति वृहद् स्टार पर राजनीतिक और सामाजिक जाग्रति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1974 को मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य  :-

प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के लिए पर्यावरण दिवस को मनाया जाता है। इस दिन लोगो को प्रकृति के प्रति जागरूक किया जाता है। साथ ही प्रदूषित होने से बचने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिससे प्रकृति  की रक्षा किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े