SRU की सहायक प्रोफेसर डॉ. अयंतिका पाल का शोध हुआ प्रकाशित…
रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि डॉ. अयंतिका पाल, सहायक प्रोफेसर (ज़ूलॉजी), ने अपना नवीनतम शोध लेख प्रतिष्ठित Reviews of Environmental Contamination and Toxicology जर्नल में सफलतापूर्वक प्रकाशित किया है। यह जर्नल Springer Nature समूह के अंतर्गत आने वाला एक प्रमुख SCI Q1 जर्नल है, जिसका प्रभाव कारक (Impact Factor) 7 है।
डॉ. पाल के इस शोध लेख में विश्वभर में मछलियों में पाए जा रहे माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। यह अध्ययन बताता है कि किस प्रकार माइक्रोप्लास्टिक, एक उभरते हुए विषैले प्रदूषक के रूप में, जलीय पारितंत्रों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। शोध में जलीय जीवों द्वारा माइक्रोप्लास्टिक के सेवन से होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों का गंभीर मूल्यांकन किया गया है तथा जैव विविधता और पारिस्थितिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु त्वरित शमन रणनीतियों की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
विश्वविद्यालय, इस महत्वपूर्ण अकादमिक उपलब्धि के लिए डॉ. अयंतिका पाल को हार्दिक बधाई देता है और पर्यावरणीय अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
