April 21, 2026

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग मंडला के छात्रों ने गुड–टच, बैड–टच पर बच्चों को किया जागरूक

0
Untitled

महराजपुर, मंडला | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग महराजपुर मंडला द्वारा 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर समाजसेवा व जागरूकता से जुड़ी एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत नर्सिंग कॉलेज के सभी 40 छात्र-छात्राएं ग्राम मोहनटोला स्थित प्राइमरी गवर्नमेंट कन्या शाला पहुँचे।

 

इस दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने विद्यालय की छात्रों को साफ–सफाई, गुड टच और बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी। बच्चों ने इन विषयों को बड़ी उत्सुकता से समझा और कई सवाल भी पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने सहज रूप से समाधान किया।

कार्यक्रम को और भी आनंददायक बनाने के लिए छात्र-छात्राओं ने बच्चों को बिस्किट और चॉकलेट वितरित किए तथा सभी को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षकों की उपस्थिति और मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणादायक और नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक अनुभव साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *