May 22, 2025

भारत सरकार ने 22 भाषाओं में टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट किया लॉन्च…

0
WhatsApp Image 2024-09-13 at 4.25.44 PM

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT) ने 10 सितंबर को एक अनूठी वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में टेक्निकल शब्द प्रोवाइड किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं के लिए तैयार की गई सभी शब्दावलियों का एक केंद्रीय संग्रह या भंडार बनना है। CSTT के अलावा, अन्य संस्थान या एजेंसियां भी अपने शब्दकोश को डिजिटल रूप में इस प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत कर सकती हैं।

क्या है वेबसाइट का उद्देश्य ?

फिलहाल वेबसाइट पर 30 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध हैं। अभी इस पोर्टल पर सर्च करने पर करीब 22,00,000 शब्दों वाली कुल 322 शब्दावलियां (ग्लॉसरीज) उपलब्ध हैं। इसका अंतिम लक्ष्य 450 शब्दावलियां उपलब्ध कराना है। वेबसाइट का उद्देश्य चिकित्सा और इंजीनियरिंग सहित सभी टेक्निकल एजुकेशन के शब्दकोश को भारतीय भाषाओं में प्रदान करने के प्रयासों का समर्थन करना है। CSTT की स्थापना 1961 में वैज्ञानिक और टेक्निकल शब्दों को हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं में विकसित करने और परिभाषित करने के उद्देश्य से की गई थी। यह नियमित रूप से बड़ी संख्या में पाठ्यपुस्तकें और मोनोग्राफ प्रकाशित करता है। इसके अलावा CSTT ‘विज्ञान गरिमा सिंधु’ और ‘ज्ञान गरिमा सिंधु’ नामक त्रैमासिक पत्रिकाएं भी प्रकाशित करता है। भारत के मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा यह कार्य किया गया हैं।


इस वेब पोर्टल का नाम क्या है ?

भारत सरकार ने 22 भारतीय भाषाओं के लिए टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट लॉन्च की है। इसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT) द्वारा 10 सितंबर को शुरू किया गया है। इस वेब पोर्टल का नाम shabd.education.gov.in है इसका उद्देश्य चिकित्सा और इंजीनियरिंग सहित सभी टेक्निकल एजुकेशन के शब्दकोश को भारतीय भाषाओं में समिल्लित करने का अधिकतम प्रयास करना है ताकि विभिन्न भाषा की टेक्निकल शब्दों को सरल बनाना है।

शब्द पोर्टल के बारे में विशेष क्या है?

इस पोर्टल का उद्देश्य भारतीय भाषाओं में तकनीकी शब्दावलियों के लिए एक केन्द्रीय भंडार के रूप में कार्य करना है, जिसमें सीएसटीटी के साथ-साथ अन्य संस्थाओं और एजेंसियों की शब्दावलियां भी शामिल होंगी। इस पर वर्तमान में 3 मिलियन शब्दों वाले 450 शब्दकोश उपलब्ध हैं, जो इसे भारतीय भाषाओं में वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दों की खोज करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए एक विशाल संसाधन बनाता है।

पोर्टल का महत्व

उपयोगकर्ता भाषा , विषय , शब्दकोश प्रकार या भाषा युग्मों के आधार पर समानार्थी शब्दों की खोज कर सकते हैं। विशिष्ट खोज किसी विशेष शब्दकोष के भीतर या संपूर्ण संग्रह में भी की जा सकती है। यह मंच उपयोगकर्ताओं को सीएसटीटी द्वारा तैयार की गई शर्तों पर फीडबैक देने की भी अनुमति देता है। यह शुभारंभ चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों सहित भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच हुआ है। यह पोर्टल क्षेत्रीय भाषाओं में वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने और बहुभाषी शिक्षा के दृष्टिकोण का समर्थन करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है ।

कितने भाषाओं के शब्द जोड़े गये है

इन 22 भारतीय भाषाओं को किया गया शामिल EDUCATION POLICY 2024 में भारत सरकार के तत्वाधान में लॉन्च किये गए। इस पोर्टल में जिन 22 भारतीय भाषाओं के शब्द जोड़े गये वह है भारत सरकार के तत्वाधान में लॉन्च किये गए इस पोर्टल में जिन 22 भारतीय भाषाओं के शब्द जोड़े गए हैं, उनमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संताली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू जैसी भाषाएँ शामिल हैं।

इन विषयों की विषय वार शब्दवलियां हैं शामिल

शिक्षा मंत्रालय के तत्वाधान में संचालित CSTT वेबसाइट पर विषयवार शब्दावलियां भी शामिल हैं जिसमें इंजीनयरिंग, एजुकेशन , केमिस्ट्री , कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस , डिफेन्स , इकोनॉमिक्स, हयूमनिटीज ,जर्नलिज्म , जियोलॉजी ,मेडिकल , मैथेमेटिक्स, साइंस और स्पेस साइंस विषय शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े