श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कुम्हारी में गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन…
कुम्हारी | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण समिति के सहयोग से “गौ विज्ञान परीक्षा” के प्रथम स्तर का सफल आयोजन किया गया। इस दिन को संस्थान में “गौ सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. एस. प्रकाश राव तथा श्री रावतपुरा सरकार स्कूल, कुम्हारी के प्राचार्य डॉ. डी. एन. राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच गौ संरक्षण, संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता और समझ बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने गौ सेवा और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण समिति की ओर से विनीता गोटी ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी संस्थान की नोडल अधिकारी के रूप में इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पहल को गौ संवर्धन के प्रति युवा पीढ़ी को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

संस्थान प्रबंधन का मानना है कि ऐसे आयोजन छात्रों को समाज और परंपरा से जोड़ते हुए उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे।
