April 29, 2026

SRU: शिक्षा विभाग में ‘उल्लास 2025’ फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन…

0
DSC_1237

रायपुर | शिक्षा विभाग के बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2025–26) एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी “उल्लास 2025” का आयोजन उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के चीफ एक्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर विशाल गर्ग,  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. शुभाशीष भट्टाचार्य, रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य खरे, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. विजय सिंह, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव, फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. सुमित तिवारी एवं शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजा एवं पुष्पांजलि के साथ की गई।

इसके पश्चात शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मूल्यों, अनुशासन, सृजनात्मकता एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए।

 

उद्घाटन सत्र के बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, वादन, कविता पाठ, नाट्य प्रस्तुतियों एवं समूह कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ प्रत्येक प्रस्तुति का स्वागत किया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं रोमांचक चरण गीत, नृत्य एवं पर्सनैलिटी कॉन्टेस्ट रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, प्रभावी मंच प्रस्तुति, आकर्षक व्यक्तित्व एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट परिचय दिया। निर्णायक मंडल द्वारा व्यक्तित्व, वेशभूषा, संप्रेषण कौशल एवं मंच संचालन के आधार पर विभिन्न शीर्षकों के लिए विजेताओं का चयन किया गया।

मिस्टर फ्रेशर रोहितराज कपूर ,मिस फ्रेशर रोजी पटेल ,मिस एवरग्रीन खुशबू , मिस्टर एवरग्रीन आशीष ,मिस्टर हैंडसम: अजय पटेल ,मिस गॉर्जियस रंजना रहे |

विजेताओं की घोषणा के साथ ही सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को भी उनके उत्साह और प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह आयोजन प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय, सौहार्द, सहयोग एवं मित्रता को मजबूत करने में सफल रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, वरिष्ठ विद्यार्थियों एवं नए विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक संवाद और मार्गदर्शन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। ‘उल्लास 2025’ ने नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय जीवन की एक यादगार और प्रेरक शुरुआत प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *