April 7, 2026

SRU में छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन, हाइड्रो इलेक्ट्रिक से वाटर हार्वेस्टिंग तक दिखे शानदार मॉडल…

0
DSC_2273

रायपुर | श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर के शिक्षा संकाय द्वारा शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न नवाचारी एवं सृजनात्मक मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विशाल गर्ग, विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. अमृतु अनिल राव पुरोहित, विज्ञान संकाय की अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. अनुभूति कोसले, छात्र कल्याण संकाय अधिष्ठाता प्रो. कप्तान सिंह, शिक्षा संकाय अधिष्ठाता प्रो. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संकाय अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं द्वारा व्हीटस्टोन ब्रिज मॉडल, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, फायर अलार्म, अर्थक्वेक डिटेक्टर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रोपोनिक कल्चर, ऑटो रेन शील्ड फॉर क्लोथ्स, इलेक्ट्रॉनिक पीरियोडिक टेबल, वाटर साइकिल सहित कई आकर्षक एवं व्यावहारिक शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अतिथियों ने इन मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रशिक्षुओं में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक शिक्षण कौशल का विकास करती हैं।

विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. सौरभ चतुर्वेदी ने छात्रों की रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं कुलसचिव डॉ. अमृतु अनिल राव पुरोहित ने प्रशिक्षुओं को निरंतर अभ्यास एवं नवाचार के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित तिवारी, विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार राजपूत, डॉ. जय नाथ यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्णिमा साहू, शिवानी शर्मा एवं अन्य प्राध्यापकों तथा सहयोगी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ. ईश्वर प्रसाद यदु ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग हेतु सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *