February 8, 2025

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में मनाया गया अभियंता दिवस…

0

SRU: एस. आर. यू के अभियांत्रिकी संकाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ अभियंता दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम और मुख्य अतिथि आर.एन. गुप्ता द्वारा भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा में माल्यार्पण करके किया गया।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा, कुलपति प्रो.एस.के.सिंह और प्रति कुलाधिपति हर्ष गौतम ने जीवन में अभियांत्रिकी के विशेष योगदान के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व को ऐसे इंजीनियरों की ज़रूरत है जो न केवल तकनीकी रूप से सक्षम हों, बल्कि सामाजिक रूप से भी जागरूक हों। स्थिरता अब एक विकल्प नहीं है; यह एक आवश्यकता है। इंजीनियरों के रूप में, यह सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम जो तकनीक और बुनियादी ढाँचा विकसित करते हैं, वह वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों दोनों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए न्यायसंगत हो। यह सतत विकास के लिए इंजीनियरिंग के व्यापक लक्ष्य के साथ संरेखित है और यह सुनिश्चित करता है कि हमारे कार्य पर्यावरण और समाज की ज़रूरतों के अनुरूप हों।


तकनीकी प्रगति की तेज़ गति अवसर और चुनौतियाँ प्रस्तुत करती है

तत्पश्चात मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त इंजीनियर-इन-चीफ, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, छत्तीसगढ़ आर.एन. गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंजीनियरिंग के विकास को स्वीकार करना आवश्यक है। तकनीकी प्रगति की तेज़ गति अवसर और चुनौतियाँ दोनों प्रस्तुत करती है। आज की दुनिया में, इंजीनियरों के पास न केवल तकनीकी विशेषज्ञता होनी चाहिए, बल्कि अनुकूलनशीलता, रचनात्मकता और उनके काम के सामाजिक प्रभाव की गहरी समझ भी होनी चाहिए।

अभियंता दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को आयोजित हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के होनहार खिलाडियों को उनके उत्त्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किये गए। इसी क्रम में अभियांत्रिकी संकाय के डॉ. कमल प्रधान,उपकुलसचिव, अकादमिक,  कोमल प्रसाद यादव, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस विभाग, गुलाब साहू, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं राजेंद्र पटेल, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को उनके उत्त्कृष्ट प्रदर्शन एवं कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया |

टेक्निकल मॉडल किया गया प्रस्तुत

प्रो. आर.आर.एल बिराली, डीन अकादमिक ने धन्यवाद ज्ञापन में उपस्थित सभी इंजीनियरों और भावी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा कि, आपकी लगन, कड़ी मेहनत और रचनात्मकता ने लगातार संभव की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। साथ ही उन्होंने मंचासीन सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आयोजन समिति को कार्यक्रम सफल बनाने की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अद्भुत एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं अभियंता दिवस को सुशोभित करते हुए विद्यार्थियों द्वारा अनेक टेक्निकल मॉडल प्रस्तुत किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ तरणजीत सिंह सचदेव, डीन शोध-2, डॉ मृणाल साहू, सहायक प्राध्यापक, मेटलर्जी विभाग एवं परमेश्वर साहू, सहायक प्राध्यापक, सिविल विभाग द्वारा किया गया। रंगोली एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन कॉम्पिटिशन का संचालन लीना साहू, सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, प्रियंका बंधे, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया। सम्पूर्ण अभियंता दिवस कार्यक्रम का सफल संञ्चालन तरुण सोनवानी, सहायक प्राध्यापक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं डॉ. प्रज्ञा नंदन बंजारे, विभागाध्यक्ष मेटलर्जी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभियांत्रिकी संकाय के समस्त विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों का शत प्रतिशत योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े